• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

भोपाल नई ट्रेन में दुद्धी और विंढमगंज की अनदेखी, भड़का जनाक्रोश; आंदोलन की चेतावनी।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
December 28, 2025
in सोनभद्र
0
भोपाल नई ट्रेन में दुद्धी और विंढमगंज की अनदेखी, भड़का जनाक्रोश; आंदोलन की चेतावनी।
0
SHARES
179
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उपेंद्र तिवारी विंढमगंज/दुद्धी (सोनभद्र)।
रेलवे बोर्ड द्वारा धनबाद से भोपाल के बीच नई ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिए जाने के बाद सोनभद्र जनपद के दुद्धी और विंढमगंज क्षेत्र में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। नई ट्रेन की ठहराव सूची में इन दोनों महत्वपूर्ण स्टेशनों को शामिल न किए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार है।
दुद्धी तहसील क्षेत्र प्रशासनिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां तहसील, कचहरी, ब्लॉक कार्यालय, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, नगर पंचायत सहित कई प्रमुख संस्थान स्थित हैं। इसके बावजूद रेलवे द्वारा दुद्धी स्टेशन को नई और लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से लगातार वंचित रखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वर्षों से दुद्धी की उपेक्षा की जा रही है, जबकि यहां से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री विभिन्न राज्यों के लिए सफर करते हैं।
वहीं झारखंड–उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित विंढमगंज रेलवे स्टेशन सैकड़ों गांवों के लिए प्रमुख आवागमन केंद्र है। इस स्टेशन पर झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों की बड़ी संख्या निर्भर है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष रेल रोको संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। उस दौरान कई ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक सिर्फ सिंगरौली–पटना ट्रेन का ही ठहराव विंढमगंज में हो पाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठहराव न होने के कारण छात्रों को पढ़ाई, मरीजों को इलाज, कर्मचारियों को नौकरी और व्यापारियों को कारोबार के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। खासकर आपात स्थिति में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और संघर्ष समितियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही धनबाद–भोपाल सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों का ठहराव दुद्धी और विंढमगंज में सुनिश्चित नहीं किया गया, तो व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। क्षेत्र की जनता अब आर-पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दे रही है और रेलवे प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है।

Previous Post

नवाह पाठ महायज्ञ का चतुर्थ दिवस: सिया राम चले वन को।।

Next Post

प्रीतनगर गड़हीडीह में 2 जनवरी से होगी भव्य श्री राम कथा, मंत्री ने तैयारियों का लिया गया जायज़ा।

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
बलकर ने साइकिल सवार बच्चे रौदा।

बलकर ने साइकिल सवार बच्चे रौदा।

August 9, 2026
विश्व आदिवासी दिवस का हुआ भव्य आयोजन।

विश्व आदिवासी दिवस का हुआ भव्य आयोजन।

August 9, 2026
भोलेनाथ की भक्ति और संगीत से गूंजेगा चोपन-डाला नगर!

भोलेनाथ की भक्ति और संगीत से गूंजेगा चोपन-डाला नगर!

August 9, 2026
रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन,चोपन रेलवे के कर्मचारियों की बड़ी जीत – उमेश सिंह

रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन,चोपन रेलवे के कर्मचारियों की बड़ी जीत – उमेश सिंह

August 9, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio