सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दिन जनपद के समस्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, जबकि कार्यालयी कार्य पूर्व की भांति संचालित होंगे।











