
अभिषेक शर्मा
डाला (सोनभद्र)– डाला बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पास बीती रात रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में एक अधेड़ का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई ,सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए शव की शिनाख्त करने में जुट गई।
मिली जानकारी मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला बाड़ी स्थित वैष्णो माता मंदिर के सामने चोपन बिल्ली रेल मार्ग के रेलवे ट्रैक पर बीती रात रेल से कटा हुआ करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। जिसकी सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी के उप.निरीक्षक उमाकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई में जुट गए ।
उप निरीक्षक उमाकांत सिंह ने बताया की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है चेहरा क्षत-विक्षत अवस्था में है और बाया हाथ कट गया है। शव के पास से पर्स मिला है जिसमें कुछ रूपए व एक बच्चे का फोटो आदि भी मिला है । घटनास्थल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी मिली है,शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है जिसकी शिनाख्त की कार्रवाई चल रही है।









