उपेंद्र तिवारी

, , दुद्धी सोनभद्र तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खजुरी जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को साहित्यिक समाज एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच के तत्वाधान प्रबुद्ध जनों के सम्मान समारोह का आयोजन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक खान द्वारा किया गया । मंचस्थ अतिथि पूर्व प्रधान यदुनाथ यादव ने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से सामाजिक समरसता भाईचारा बनाए रखने में मदद मिलती हैं और अपनी विरासत को संजोए रखने में मदद मिलती हैं। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकैडमी अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वयोवृद्धजन एक दूसरे को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा जो प्रेरणाप्रद है। समीउल्लाह खान पूर्व प्रधानाध्यापकगण जगदीश प्रसाद,फूलचंद गुप्ता, विजय गुप्ता,छबिलाल गुप्ता , ददन प्रसाद गुप्ता, उषा देवी श्रीवास्तव शैल कुमारी श्रीवास्तव सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, इब्राहिम खान, राम जन्म गुप्ता , जय श्री फेडरेशन अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता ,प्रगति फाउंडेशन अध्यक्ष विकास अग्रहरि , गुड्डू गुप्ता , अनुराग अग्रहरी आदि दर्जनों प्रमुख जनों को सम्मानित पट्टाभीषेक एवं अंगवस्त्रम द्वारा किया गया। जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि सामाजिक विरासत को संजोने का इस सम्मान समारोह द्वारा सराहनीय प्रयास संस्था के रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य द्वारा समाज को दिशा प्रदान कर रहा। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक इसहाक खान द्वारा आगंतुक अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।









