• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

कर्मचारियों संग बैठक लेते एआरटीओ कौशल कुमार सिंह।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
October 17, 2026
in सोनभद्र
0
कर्मचारियों संग बैठक लेते एआरटीओ कौशल कुमार सिंह।
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

त्योहारों पर मनमाना किराया व ओवरलोडिंग की खैर नहीं, सड़क पर बस खड़ी की तो होगी कार्रवाई

चालकों-परिचालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य, जाम रोकने के लिए परिवहन विभाग की टीमें रहेंगी सक्रिय

सोनभद्र। दुर्गापूजा, दशहरा और दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच मनमाना किराया वसूलने, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और सड़क पर बस खड़ी कर जाम लगाने वाले वाहन संचालकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। त्योहारों में यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभागीय टीमें भ्रमणशील रहकर यात्री वाहनों के संचालन पर नजर रखेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कौशल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। इसमें बस, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि यात्रियों से निर्धारित दर के अनुसार ही किराया लिया जाए। त्योहारों में भीड़ का फायदा उठाकर अधिक किराया वसूलने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर भी रोक रहेगी। चालकों और परिचालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई। निजी बस, टैक्सी और ई-रिक्शा संचालकों को अपने चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन कराने तथा उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शहर के प्रमुख मार्गों और हाईवे पर जाम की समस्या रोकने के लिए बसों की पार्किंग और अनधिकृत ठहराव पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निगम की बसें निर्धारित स्थानों पर ही खड़ी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने से यातायात बाधित न हो। यात्रीकर अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को भ्रमणशील रहकर सड़क सुरक्षा से जुड़े निर्धारित बिंदुओं की निगरानी करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग का जोर त्योहारों के दौरान किराये में मनमानी, ओवरलोडिंग और अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने के साथ यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने पर है।

Previous Post

GST के नौ वर्ष: उपलब्धियाँ, चुनौतियाँ और सुधार की आवश्यकता।

Next Post

लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक-कान , खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का हुआ मंचन।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक-कान , खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का हुआ मंचन।

लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक-कान , खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का हुआ मंचन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio