
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे बुधवार शाम 7 बजे श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा शकुशल सम्पन्न कराने के लिए गाँव के वारिष्ठ लोगो ने सहदेव तिवारी के अध्यक्षता मे एक बैठक किया गया जिसमे पुरानी कमेटी को भग
कर नई कमेटी बनाने पर चर्चा किया गया पुरानी कमेटी के अध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता ने पिछले वर्ष कि कार्यवाही पढ कर सुनाया एव आय व्यय का ब्यौरा दिया पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि कमेटी 500 रूपये कि बचत मे है नई कमेटी गठन के लिए हरदीप अग्रहरी ने अध्यक्ष पद हेतु अमित अग्रहरी (टीटू )का नाम प्रस्तावित किया जिसे पुरे गाँव ने सर्व सम्मति से अपना समर्थन दिया,कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेश जायसवासल ने ओम अग्रहरी का नाम प्रस्ताव मे रखा जिसे पुरे गाँव ने पूरा समर्थन दिया इसी क्रम मे कमेटी का गठन किया गया
कमेटी मे उपाध्यक्ष सुजीत अग्रहरी, रामा शंकर गुप्ता,शशांक अग्रहरी, केदार रावत, अशोक मिश्रा,तथा महा मंत्री पंकज सिंह, जीतेन्द्र अग्रहरी, मंत्री सुनील कुमार, प्रिंस अग्रहरी, रामु,सतबीर सिंह कोषाध्यक्ष ओम आग्रहरी को बनाया गया वही कमेटी के संरक्षक सोनाबच्चा अग्रहरी, लालता प्रसाद जसयसवाल, दीपक सिंह, गणेश कुमार जायसवाल, जीतेन्द्र गुप्ता, सहदेव तिवारी, वीरेंद्र सोनी, हरदीप सिंह, अलोक अग्रहरी आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे वही कमेटी कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवागत अध्यक्ष अमित अग्रहरी (टिट्टू )ने कहा कि गाँव मे हर वर्ष सतमी के दिन से माता रानी का मूर्ति रख प्राण प्रतिष्ठा किया जाता था इस वर्ष नवरात्र के प्रथम दिन से ही माता रानी का मूर्ति स्थापित एव प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा कोषाध्यक्ष ओम अग्रहरी ने कहा इस वर्ष बड़े ही धूम धाम से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम किया जायेगा उन्होंने गाँव के लोगो से अपील किया कि इस पूजा पाठ मे आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और पुण्य के भागी बने










