

बारिश से सड़ गल कर दे रहा दुर्गंध,बीमारी का खतरा बढ़ा
स्टेज स्कूल के बगल मे, बदौड़ा बैंक के सामने, खेल मैदान के मे लगा कचड़े का अम्बार
म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर स्थित स्टेज, स्कूल के बगल मे कचड़ा का अंबार लगा हुआ है गाँव मे साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी का नियुक्ति होने के बौउजूद सफाई के नाम पर खाना पूर्ति किया जा रहा है ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कस्बा मे सफाई महीने मे एक बार होता है लेकिन स्टेज स्कूल के पास का पूरे कचड़ा को नहीं उठाया जाता है ग्रामीणों का कहना है स्टेज स्कूल के बगल मे, बड़ौदा बैंक के सामने, खेल मैदान मे लगा कचड़े का अम्बार आसानी से देखा जा सकता है ज़बकी साफ सफाई के लिए हर महीने सरकारी धन को खर्च किया जाता है लेकिन सफाई की स्तिथि बद से बदत्तर है म्योरपुर खेल मैदान पर इस समय प्रदर्शनी मेला आया हुआ है दर्शकों के बैठने के लिए जो सीढ़ी बनाई गयी है उस पर कचरे का अंबार लगा हुआ है सफाई कर्मी कहां है पता ही नहीं चलता है जबकि उनका काम सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई करना है वही खेल मैदान के गेट के बगल में जो मूत्रालय और शौचालय बना हुआ है उसमे इतना दुर्गंध है कि वहां पर खड़ा होना भी कठिन है सबसे ज्यादा साफ सफाई की जरूरी खेल मैदान के बगल मे बने मुत्रालय एव शौचालय की है ग्रामीण नशीम, शशि अग्रहरी, संदीप अग्रहरी, दिब्यांशु सोनी राजकुमार सोनी, विजय सोनी,कार्तिक केशरी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई तत्काल प्रभाव से कराए जाने की मांग की है
इस मामले मे सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सेल फोन पर बताया की मामला संज्ञान मे आया है सफाई कर्मचारी को भेज कर शीघ्र कचड़ा हटा दिया जाएगा।










