म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे सोमवार रात्र 8 बजे ब्लाक मुख्यालय की ओर से म्योरपुर पैदल आ रही युवती के विपरीत दिशा से आ रहे मोटर साईकिल सवार ने जोरदार
टक्कर मार दिया जिससे युवती जमीन पर गिर बेहोश हो गयी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी पूजा पुत्री विजय जो ब्लाक के सामने वाली बिल्डिंग मे घरेलु काम कर अपनी जीविका चलती है पूजा ने बताया की विपरीत दिशा से इतनी तेजी से मोटरसाईकिल वाला आ कर टक्कर मार दिया जिससे मै जमीन पर गिर गयी वही मौके का फायदा उठा मोटर साईकिल सवार मौके से फरार हो गया राह गिरो की मददत से घायल को सीएचसी भिजवाया गया जहाँ उपस्थित अधीक्षक डा शिशिर श्रीवास्तव द्वारा प्रथम उपचार कर छुट्टी दे दिया गया











