
पर्ची काटने वाले कर रहे मरीजों के साथ दुर्व्यवहार
तत्काल प्रभाव से किया जाये अतिरिक्त डाक्टरो की तैनाती
म्योरपुर /पंकज सिंह
एंकर –50 हजार आबादी वाले म्योरपुर स्थित एक मात्र सीएचसी परिसर मे सोमवार को मरीजों का मेला लग लगा आलम यह था की पर्ची कटवाले के लिए मरीजों मे मारा मारी चल रहा था बता दे की तेज बुखार से पीड़ित ज्यातर मरीज ग्रसित है
बता दे कि यहां डॉक्टरों की भारी कमी है वर्तमान में चार डॉक्टर के भरोसे करीब 400 से 500 मरीज देखे जा रहे हैं समाचार लिखे जाने तक 1:00 तक पर्ची कटवाने के लिए मरोजों की लाइन लगी हुई थी
पूर्व ग्राम प्रधान करहिया राजेंद्र ओयमा ने बताया कि सीएससी में डॉक्टरों की कमी है प्रतिदिन 250 से 300 मरीज रोज आ रहे है डाक्टरो की कमी के कारण डॉक्टर मरीज को नहीं देख पा रहे हैं बहुत मरीज बिना दिखाए ही घर जाने को विवश है या झोलाछा डॉक्टर के अपना इलाज करने को विवश है भीड़ ज्यादा है पर्ची काटने वाले एक ही लोग हैं आज भीड़ को देखते हुए दो पर्ची काटने वाले को लगाया गया है कुछ मरीजों ने पर्ची काटने वाले पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा खास लोगों का अंदर से पर्ची काट दिया जा रहा है पूछने पर कहा जा रहा है कि जो करना हो कर लो जिससे शिकायत करना हो कर दो इस मामले सीएससी अधीक्षक शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय मौसम में परिवर्तन के कारण वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील किया कि पानी को उबालकर ही सेवन करें इस समय बरसात का मौसम होने के कारण बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ गए हैं जिस कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं पानी मे बैक्टीरिया होने के कारण लोगों को खुजली संबंधित परेशानी भी हो रही है पर्ची काटने वाले के बारे मे कहा की मरीज से अगर कोई कर्मचारी दुर्व्यवहार करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसे मैं बुलाकर पूछता हूं क्या मामला है दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से म्योरपुर सीएचसी मे मरीजों की बढ़ते भीड़ को देखते हुये अतिरिक्त डाक्टरो की तैनाती की मांग की है










