म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा निवासी पूर्व वन दरोगा बसंत लाल पासवान के आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई पूर्व वन दरोगा की मौत की खबर गांव में फैलते ही उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का ताता लग गया बता दे की बसंत लाल पासवान 75 वर्ष के थे 15 वर्ष पहले विभाग से रिटायर होने के बाद श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके थे एवं वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष पद पर संगठन के लिए कार्य कर रहे थे आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार लहरा नदी के तट पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है वही श्री पासवान के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गॉड एव ग्रामीण उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना ब्यक्त किया











