ग्रामीण क्षेत्रों मे रात्रि मे बिना रोशनी के ना चले नहीं तो हो सकती है अनहोनी

म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे बरसात रुकते ही जहरीले जंतुओ का निकलना शुरू हो गया है आज कस्बा निवासी अनिल अग्रहरी के घर मे कामन करैत प्रजाति का एक विषैला साप निकला जिसे देख तुरंत बच्चों को चारपाई पर बैठाया गया अलोक कुमार सिंह द्वारा हिम्मत जूटा उसे एक डब्बा मे बन्द कर दिया गया अलोक कुमार सिंह ने बताया की इसे सुबह मे जंगल मे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जायेगा बता दे की यह साप बहुत जहरीला एव मासाहारी होता है जिसका जहर शरीर मे बहुत तेजी से फैलता है
जी न्यूज़ लाइव आपसे अपील करता है की रात्रि मे घरो मे जहाँ अंधेरा हो वहाँ टार्च का प्रयोग करे इस समय मौसम बदलने से जगह जगह जहरीले जंतुओ का निकलना ज्यादा हो सकता है अगर कोई ऐसी भविष्य को कोई घटना होती है तो अंध विश्वास (ओझाई) से बचे तुरंत नजदीकी अस्पताल जाये










