सोनभद्र | उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल सोनभद्र के सदर विधायक माननीय भूपेश चौबे से मिलकर 04 अक्टुबर 2021 को माननीय मुख्यमन्त्री द्वारा की गयी घोषणाओं को लागू करने, ग्राम रोजगार सेवकों को कैशलेश इलाज से आच्छादित करने, न्युनतम ₹ 24000 मानदेय बढ़ाते हुए भुगतान की प्रक्रिया पृथक बजट से किया जाय, मृतक आश्रितों के लिए जारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए 20 वर्षों की सेवा को दृष्टिगत रखकर प्रशासनिक मद की व्यस्था तथा बाबू शाही को समाप्त कर राज्य सरकार के पृथक बजट से प्रतिमाह मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर हजारो ग्राम रोजगार सेवकों को प्रशासनिक उत्पीड़न से मुक्त करते हुए 20 वर्षों के कठिन वनवास के पश्चात स्थायी सेवा, सुरक्षा और सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया जाय |
इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवकों को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा की ग्राम रोजगार सेवकों की बहु लंबित मांगों को पुरा कराने के लिए हम वचन वद्ध हैं सबका साथ- सबका विकास के संकल्प को सिद्ध करते हुए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के भाँति ग्राम पंचायत मे संविदा पर कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों को सेवा, सुरक्षा और सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा और आशा ही नही पूर्ण विश्वास है की मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के जीवन मे खुशी लाने के लिए बड़ी सौगात जल्द से जल्द मिलेगी जिससे सबके चेहरे खिल उठेंगे
|
तत्पश्चात ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चंदेल ने माननीय विधायक भूपेश चौबे से ग्राम रोजगार सेवकों के समस्याओं को माननीय मुख्यमन्त्री जी के समक्ष रखने का आग्रह करते हुए कहा की आप के प्रयास से सोनभद्र ही नही बल्कि प्रदेश के हजारों ग्राम रोजगार सेवकों के जीवन मे खुशी लौटेगी |
उक्त अवसर पर
प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर तिवारी, श्याम मोहन पाण्डेय, नार सिंह पटेल, इंद्र भूषण मिश्र, शैलेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रेम चंद्र गौतम समेत दर्जनों ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे |
प्रभात सिंह चंदेल
प्रदेश सचिव
उ. प्र. ग्राम रोजगार सेवक संघ











