• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

निजी अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही का आरोप।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
May 6, 2026
in सोनभद्र
0
निजी अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही का आरोप।
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शक्ति पाल

जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित सहारा हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार केकराही क्षेत्र के बसवान गांव निवासी रुक्मिणी पटेल (27), पत्नी जितेंद्र पटेल, को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर परिजन निजी अस्पताल सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। पति जितेंद्र पटेल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के समय उनकी पत्नी सामान्य रूप से बात कर रही थी और उसे पेट दर्द के अलावा कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। आरोप है कि इलाज के नाम पर सिर्फ पानी में दवा घोलकर चढ़ाई जाती रही, लेकिन हालत बिगड़ने पर भी न तो कोई विशेष उपचार किया गया और न ही किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि रात में अचानक महिला की हालत खराब होने लगी। जब डॉक्टर को बुलाने की कोशिश की गई तो अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। आरोप है कि इलाज के दौरान महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। सुबह करीब छह बजे अस्पताल कर्मचारी मरीज को आईसीयू में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ के मौके से हट जाने की बात भी सामने आई है, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनमें एक पांच महीने की दुग्धमुंही बच्ची भी शामिल है। मां की मौत के बाद बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है, आपका परिजनों के सामने बच्चियों के लालन-पालन की समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि मरीज की हालत पहले सामान्य थी और उसका इलाज किया जा रहा था। कर्मचारियों के अनुसार परिजनों द्वारा पानी पिलाने के दौरान पानी फेफड़ों में चला गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल पक्ष का यह भी कहना है कि मरीज का अल्ट्रासाउंड होना बाकी था और उसे निगरानी में रखा गया था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, छेत्र में सनसनी।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत, शिक्षकों में शोक।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
अज्ञात वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत, शिक्षकों में शोक।

अज्ञात वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की मौत, शिक्षकों में शोक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
हाइवा के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत।

हाइवा के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत।

October 21, 2026
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio