अभिषेक शर्मा
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर एक पल्सर बाइक को हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेज गया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे से तीन सौ मीटर की दूरी पर रेणुकूट की तरफ वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी कोटा निवासी रवि कुमार (19)पुत्र देव शरण जो पल्सर बाइक से डाला की तरफ जा रहा था तभी पिछे से एक हाईवा आकर जोरदार धक्का मारते हुए घटनास्थल से भागने लगा , घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों व पुलिस की मदद से घटना कर भाग रहे हाइवा को पकड़ कर खड़ा करवा दिया गया वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से चोपन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी चोपन भेजवाया दिया गया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।










