• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

पटवध- बसुहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता व देरी को लेकर भाकपा ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आंदोलन की दी चेतावनी।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
February 9, 2026
in सोनभद्र
0
पटवध- बसुहारी मार्ग के निर्माण में अनियमितता व देरी को लेकर भाकपा ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आंदोलन की दी चेतावनी।
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाकपा ब्रांच कमेटी कनछ की बैठक में खस्ताहाल सड़क और अन्य समस्याओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।

12 फरवरी को श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा जनपद की जटिल समास्याओं को भी लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन ।

सोनभद्र। सोमवार को पटवध बसुहारी सड़क निर्माण में देरी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आंदोलन की दी चेतावनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ब्रांच कमेटी कनछ की पूर्व निर्धारित बैठक कामरेड बंधू गोड़ ( पूर्व प्रधान – कनछ) की अध्यक्षता में हुई, जहां पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के नेता। कामरेड अमरनाथ सूर्य भी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण में हो रहे देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। जिस पर सैकड़ों ग्रामीणों ने समर्थन करते हुए पटवध बसुहारी सड़क के खस्ताहाल को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्माणाधीन सड़क पर उतर करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि
पटवध बसुहारी मार्ग जो कि नक्सल प्रभावित कई गांवों के लोगों के आवागमन का मात्र एक लाइफ लाईन जैसा मार्ग है,
जिस पर सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है और विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन भी इसी मार्ग पर स्थित सोनभद्र के चर्चित देवी स्थान ( अमिला भवानी) पर होता है। सरकार देवी स्थानों को पर्यटन के नाम पर बढ़ावा दे रही है। लेकिन बहुचर्चित देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं को पंहुचने में खराब रास्ते की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उ.प्र.सरकार के समाज कल्याण मंत्री की पत्नी व चोपन ब्लाक प्रमुख भी इसी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करतीं हैं, इसके वावजूद भी साल भर से बनाएं जा रहे इस सड़क का पूरा निर्माण नहीं हो सका। जो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का इशारा करता है । लोगों ने यह भी कहा की हम ग्रामीणों को इमरजेंसी में समय से अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और खराब सड़क की वजह से एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने कहा भाकपा इस सड़क निर्माण में हो रही देरी पर आज सांकेतिक प्रदर्शन कर चेतावनी दे रही है कि पटवध बसुहारी मार्ग के निर्माण सामग्री व गुणवत्ता की जांच की जाए और इस मार्ग के निर्माण में तेजी ला कर यथाशीघ्र पूरा कराया जाए ।जिससे दर्जनों गांवों के लोगों सरल व सुलभ आवागमन प्राप्त हो और अमिला भवानी दर्शन के आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी वर्तमान जटिल रास्ते से तत्काल राहत पहुंचाया जाए। अन्यथा क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ भाकपा जल्द ही बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
भाकपा नेताओं ने बताया कि 12 फरवरी को मजदूरों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए भाकपा जिला कौंसिल द्वारा जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
इस दौरान प्रमुख रूप से कामरेड प्रेम चंद गुप्ता, हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड बूटन प्रसाद, योगेन्द्र चंद्रवंशी, नागेंद्र कुमार, गजानंद, राम शकल भारती, राम चंद्र यादव, रामनाथ गुप्ता, विजय कुमार, संजू मदेशिया व विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।

Previous Post

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनटीपीसी रिहंद का 44वां स्थापना दिवस ।।

Next Post

पति के प्रेमिका से मॉल में पत्नी ने किया मारपीट, मामला पहुँचा कोतवाली।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
पति के प्रेमिका से मॉल में पत्नी ने किया मारपीट, मामला पहुँचा कोतवाली।

पति के प्रेमिका से मॉल में पत्नी ने किया मारपीट, मामला पहुँचा कोतवाली।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
कोर्ट के आदेश पर दम्पति समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर होगी दर्ज।

कोर्ट के आदेश पर दम्पति समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर होगी दर्ज।

October 21, 2026
नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

October 21, 2026
विजयदशमी पर दुद्धी में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध और रावण के ‘नीति ज्ञान’ का प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र।

विजयदशमी पर दुद्धी में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध और रावण के ‘नीति ज्ञान’ का प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र।

October 21, 2026
हाइवा के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत।

हाइवा के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत।

October 21, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio