रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर के शांति नगर में बुधवार को नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। दोपहर में श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में विसर्जन यात्रा निकाली और नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दिया । इस दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की।
शांति नगर में नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, देवी जागरण और विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवी जागरण में विकास कोरी एवं उनकी टीम ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राममिलन गुप्ता के नेतृत्व में अशोक गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, कमलकांत गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, संतलाल गुप्ता, सुनील गुप्ता और नारायण दास गुप्ता ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया इसके अलावा राहुल यादव, दिवाकर झा, रामसजीवन, कन्हैयालाल, राहुल गुप्ता, अंकुश गुप्ता, सूरज पाल, राकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, प्रदीप पाल, अजय पाल, कृष्णा गुप्ता और अर्जुन गुप्ता राम सहित अन्य सहयोगियों ने पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शांति नगर में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया। मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना किया ।










