• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

सोनभद्र में ‘आशा की साइकिल’: अवादा फाउंडेशन ने 150 आदिवासी छात्रों को दी नई उड़ान।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
May 12, 2025
in सोनभद्र
0
सोनभद्र में ‘आशा की साइकिल’: अवादा फाउंडेशन ने 150 आदिवासी छात्रों को दी नई उड़ान।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजेश तिवारी

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा को सुलभ और सहज बनाने के अपने सतत प्रयासों के अंतर्गत, अवादा फाउंडेशन ने सोनभद्र के दूरस्थ आदिवासी गाँवों—चिचलिक, बसुहारी, अड़गुड़ और चन्नी—के 150 छात्रों को साइकिलें वितरित कीं। ‘आशा की साइकिल’ नामक इस अभियान का उद्देश्य उन बच्चों को मदद पहुँचाना है जो कठिन और लंबे रास्तों को प्रतिदिन पैदल तय कर स्कूल जाते हैं। इस पहल के माध्यम से न केवल उनकी विद्यालय तक पहुँच आसान होगी, बल्कि वे समय और ऊर्जा दोनों की बचत कर पाएँगे, जिससे पढ़ाई में बेहतर ध्यान दे सकेंगे।

इस अवसर पर अवादा फाउंडेशन की निदेशक ऋतु पटवारी ने कहा कि शिक्षा से ही किसी समाज का सम्पूर्ण विकास होता है। इन साइकिलों के माध्यम से न केवल बच्चे आसानी से स्कूल पहुँच सकेंगे, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता में भी वृद्धि होगी। हमारी कोशिश है कि हर बच्चा बिना किसी बाधा के अपने सपनों तक पहुँच सके।

अवादा फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से सोनभद्र के इन अति-पिछड़े गाँवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान फाउंडेशन ने गाँवों में सोलर लाइट लगवाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने, स्थानीय स्तर पर क्रिकेट मैच और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जैसे प्रयास किए हैं। कई सरकारी विद्यालयों में इन्वर्टर और पुस्तकालयों की स्थापना कराई गई है, साथ ही खेल मैदान बनवाए गए हैं ताकि बच्चों को शारीरिक विकास के अवसर मिल सकें।

फाउंडेशन द्वारा ग्रामीणों को वस्त्र और छात्रों को यूनिफॉर्म, बैग, जूते आदि प्रदान किए गए हैं। विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति भी कराई गई है ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरणा देने और उनके दृष्टिकोण को विस्तारित करने के लिए शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित किए गए हैं।

पोषण के क्षेत्र में भी फाउंडेशन ने सक्रिय भूमिका निभाई है। बच्चों और उनके परिवारों को संतुलित आहार सुनिश्चित करने के लिए पोषण युक्त राशन सामग्री का वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को घरेलू स्तर पर सब्जियाँ उगाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें बीज व पौधे भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे ताज़ी और पोषक सब्जियाँ उगाकर अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, स्थानीय चौकी प्रभारी अवादा से उपप्रबंधक महेश माथुर, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस आयोजन में ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

अवादा फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा और पोषण—दोनों ही किसी भी बच्चे के सम्पूर्ण विकास के लिए अनिवार्य हैं। कोई भी सामाजिक या भौगोलिक दूरी इन अधिकारों के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए।

Previous Post

बोलताकरम मे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव, शादी समारोह में गए थे परिजन।।

Next Post

तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एक कि मौत, तीन घायल।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एक कि मौत, तीन घायल।

तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एक कि मौत, तीन घायल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
कोर्ट के आदेश पर दम्पति समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर होगी दर्ज।

कोर्ट के आदेश पर दम्पति समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर होगी दर्ज।

October 21, 2026
नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

October 21, 2026
विजयदशमी पर दुद्धी में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध और रावण के ‘नीति ज्ञान’ का प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र।

विजयदशमी पर दुद्धी में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध और रावण के ‘नीति ज्ञान’ का प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र।

October 21, 2026
हाइवा के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत।

हाइवा के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत।

October 21, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio