म्योरपुर /सोनभद्र

म्योरपुर थाना परिसर मे बुधवार को थानाध्यक्ष जितेन्द्र सरोज कि अध्यक्षता में आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्भ्रान्त नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान चौकी इंचार्ज लीलासी परमानंद तिवारी, सुनील अग्रहरी,,सुजीत अग्रहरी, अजय अग्रहरी,प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, राम दयाल प्रजापति, राम नरेश जायसवासल लीलासी ग्राम प्रधान, जगनरायण कनौजिया, राम दास, सुभाष यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे










