• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

तिलथी गांव में डेंगू का कहर: घर-घर मिल रहे डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग खामोश।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
October 30, 2026
in सोनभद्र
0
तिलथी गांव में डेंगू का कहर: घर-घर मिल रहे डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग खामोश।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी चल रहा मरीजों का उपचार

मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के तिलथी गांव में डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या करीब 300 तक पहुंच गई है। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि शायद ही कोई घर बचा हो, जहां कोई न कोई व्यक्ति बीमारी की चपेट में न आया हो। कई मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक प्रभावी रोकथाम और राहत के इंतजाम नहीं किए जाने के आरोप लग रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बिंदु देवी, प्रीतु दुबे, सीमा दुबे, शिशु दुबे, ममता दुबे, प्रदीप कुमार, परमेश्वर, कविता, प्राची और अनमोल समेत अनेक लोग बीमारी से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि पुरजागीर, गोपीगंज, तिलही, ओखला और मिर्जापुर के विभिन्न अस्पतालों में भी गांव के मरीज भर्ती हैं। मरीजों की वास्तविक संख्या सरकारी और निजी अस्पतालों के भर्ती अभिलेखों से सामने आ सकती है। सबसे गंभीर सवाल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी फैलने के बावजूद न तो गांव में नियमित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया और न ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए कोई ठोस अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत, विकास खंड और जिला स्तर से भी अब तक अपेक्षित मदद नहीं मिलने की बात कही जा रही है। बीमारी से परेशान ग्रामीण इलाज और जरूरी सुविधाओं के लिए खुद ही जूझने को मजबूर हैं। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संभागीय जिला अस्पताल स्थित एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, मिर्जापुर में 27 अक्टूबर 2026 को ममता दुबे की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध बताई जा रही है। इस रिपोर्ट सहित अन्य मरीजों की जांच रिपोर्ट और अस्पतालों के भर्ती आंकड़ों की जांच कर बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जा सकती है। सवाल यह है कि जब एक गांव में इतने बड़े पैमाने पर लोगों के बीमार होने की सूचना सामने आ रही है तो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है। क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाकर घर-घर सर्वे, संदिग्ध मरीजों की जांच, मच्छरों के लार्वा का सर्वेक्षण, दवा का छिड़काव और साफ-सफाई अभियान क्यों नहीं शुरू कराया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर तिलथी गांव में विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने, मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने तथा लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Previous Post

बीजपुर में राख लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
तिलथी गांव में डेंगू का कहर: घर-घर मिल रहे डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग खामोश।

तिलथी गांव में डेंगू का कहर: घर-घर मिल रहे डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग खामोश।

October 30, 2026
बीजपुर में राख लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा।

बीजपुर में राख लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा।

October 30, 2026
अर्नव आपदा के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित।

अर्नव आपदा के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित।

October 29, 2026
खड़िया कोयला परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न; ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

खड़िया कोयला परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न; ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

October 28, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio