चोपन
चोपन, सोनभद्र। चोपन रेलवे रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दौरान 15 अक्टूबर को भगवान श्रीराम विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर शाम 8 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।
समिति के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि राम विवाह के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली जाएगी। बरात निकलने के बाद राम विवाह में शामिल होने वाले घरातियों एवं बरातियों के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
इस संबंध में समिति के महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से राम विवाह समारोह में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।











