
म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर स्थित विद्यालय मे मंगलवार को म्योरपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सरोज ने मिशन शक्ति फेज 6 के तहत सामाजिक कल्याण हेतु योगदान देने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर महिला शिक्षिका, महिला डॉक्टर व महिला स्टाफ नर्स व मेधावी छात्राओं को उनके विशिष्ट व सराहनीय कार्यो की सराहना कर उनको प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया तथा महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन न0 जैसे – 1090,1076,1098, 102,108,181,112, 101 साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही बिभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, बालश्रम, बाल विवाह घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज, का0 अनूप मौर्या व म0का0 सोनम आदि मौजूद रहे










