• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

चेतवां मोड़ पर गिट्टी लदे ट्रक का टायर फटा, कई लोग घायल ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
October 12, 2026
in सोनभद्र
0
चेतवां मोड़ पर गिट्टी लदे ट्रक का टायर फटा, कई लोग घायल ।।
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इको वाहन का शीशा चकनाचूर, जर्जर सड़क पर बेकाबू हो रहे भारी वाहन; लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश ।।

बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर-बखरिहवां मार्ग पर जर्जर सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सोमवार को चेतवां मोड़ के पास गिट्टी लदे एक ट्रक का टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टियां बिखर गईं, जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक इको वाहन का शीशा भी चकनाचूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को गिट्टी लदा एक ट्रक बीजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चेतवां मोड़ के पास अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने से सड़क पर पड़ी गिट्टियां छिटककर आसपास फैल गईं। इसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए, जबकि वहां से गुजर रहे एक इको वाहन का शीशा टूट गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने ट्रक को रोक लिया। बाद में स्थानीय संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई।

गौरतलब है कि बीजपुर से बखरिहवां तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस मार्ग पर खस्ताहाल हाइवा और ट्रकों की लगातार आवाजाही दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ा रही है।
कुछ दिन पहले ही पौती पाथर में राखड़ लदे एक हाइवा का टायर फटने से कई लोग घायल हो गए थे। अब चेतवां मोड़ पर हुई दूसरी घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क और भारी वाहनों के कारण आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। ऐसे में सड़क की मरम्मत के साथ ही भारी वाहनों की स्थिति और सुरक्षित संचालन पर भी ध्यान देना जरूरी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Previous Post

थानाध्यक्ष ने फीता काटकर किया रामायण सीरियल का उद्घाटन।

Next Post

नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत।

नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio