म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गाँव मे सोमवार मुख्यमंत्री द्वारा चलाया गया अभियान मिशनशक्ति फेज 05 के द्वितीय चरण के अभियान के अनुपालन मे समूह की महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन न0 जैसे 1090,1076,1098,102,
108,181,112,101, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सरोज द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण एव शशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, बालश्रम, बाल विवाह घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान का0अनूप मौर्या, का०सोनम आदि मौजूद रहे











