
म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुँचे ट्रक मे फसे चालक को भेजा सीएचसी
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रासपहरी गांव में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे के आस पास मक्के का बीज लदा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक का पैर स्टेयरिंग में दब गया, जिससे वह केबिन में फंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सुचना म्योरपुर पुलिस को दिया सुचना पर म्योरपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सरोज द्वारा मौके पर पहुंच करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टेयरिंग खोलकर उसे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में देख पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी म्योरपुर से भेजा जहाँ प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी जितेंद्र सिंह (48) पुत्र राघव सिंह के रूप में हुई।










