ओबरा सोनभद्र आर्य विद्या मंदिर विद्यालय ओबरा के प्रांगण में विकासखंड स्तरीय मेधावी परीक्षा कराई गई ।जिसमें विकासखंड चोपन के समस्त उच्च विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 6 और 8 के बच्चों की परीक्षा एवं प्राथमिक स्तर पर कक्षा 3एवं 5 में अध्यनरत छात्रों की परीक्षा कराई गई। जिसमें पहले विद्यालय स्तर तत्पश्चात न्याय पंचायत स्तर पर कक्षा 3 ,5 ,6 और 8 कक्षाओं के बच्चों का मेधावी परीक्षा संपन्न कराया गया ।जिसमें से कुल 240 बच्चों को विकासखंड स्तरीय परीक्षा के लिए चयनित किया गया। जिसमें से आज कक्षा 3,5,6,8 के कुल 140 बच्चों की उपस्थिति रही। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ मेधावी छात्र परीक्षा में प्रतिभाग किया। आज की मेधावी परीक्षा में प्रत्येक कक्षा वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड चोपन के सभी संकुल शिक्षक, एआरपी गणित वंशदीप सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षकों में रुद्र प्रसाद मिश्रा, अंकुश प्रजापति,रमेश जायसवाल, सुमन सिंह,मनीष पटेल सहित उत्साही शिक्षकों की उपस्थिति रही।प्रतियोगिता में बच्चों के अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक बच्चों के साथ उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए । बच्चों में अभी से प्रतियोगिता की भावना विकसित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया यह निर्णय बच्चों के मन से परीक्षा का डर दूर करने और मन में प्रतियोगिता की भावना पैदा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वास्तव में यह प्रतियोगिता बच्चों के स्वस्थ शैक्षिक प्रतियोगिता की भावना का विकास करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय का यह प्रयास शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब बच्चे अपनी मेहनत और लगन से स्थान प्राप्त करते हैं तो निश्चित रूप से गौरव का अनुभव करते हैं ।यह पल उनके शैक्षिक जीवन के अविस्मरणीय क्षणों में से एक होता है। विकासखंड के सभी संभ्रांत नागरिकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी ,चोपन की इस पहल की सराहना की गई और उनके दूर दृष्टि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये किए गए प्रयासों को नमन किया गया ।











