चोपन, सोनभद्र। प्रीतनगर चोपन स्थित हनुमान मंदिर पर प्रतिमाह की भांति इस माह भी पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय जैन के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम हनुमान चालीसा के पाठ एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अंजू जैन, रिशु जैन, संजय जैन, प्रमोद जैन, रमेश जैन, राजकुमार तीर्थानी, सुरेन्द्र सिंह, सुशील पांडेय, लालू श्रीवास्तव, दिनु गोयल, अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजक संजय जैन ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।











