• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया स्वर्ण जयंती चौक के पार्क में धरना।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
October 2, 2026
in सोनभद्र
0
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया स्वर्ण जयंती चौक के पार्क में धरना।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

# सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया स्वर्ण जयंती चौक के पार्क में धरना। # स्वर्ण जयंती चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और कचहरी स्थित चौराहा पर शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग वामदलों द्वारा किया गया।

सोनभद्र । मुख्य चुनाव आयुक्त की अलोकतांत्रिक मनमानी और पक्षपात पूर्ण कार्यशैली के फलस्वरुप देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने के दोषी मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आवाह्न पर आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ), माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त वामदल के बैनर तले स्वर्ण जयंती चौक के पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर देर शाम तक दिया धरना । धरना पश्चात शाम चार बजे महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (सदर ) को सौंपा।
जहां कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के बारे में हाल ही में केरल सरकार के तत्कालीन मुख्य सचिव के खुलासे से स्पष्ट है कि वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी भाजपा के समर्थक और प्रचारक रहे हैं, उनकी निष्पक्षता संदिग्ध है। उनके गैर जिम्मेदाराना और पक्षपात पूर्ण रवैये के चलते चुनाव आचार संहिता और दल-बदल विरोधी कानून की धज्जियां उड़ती रही है,वे सत्ता पक्ष के कानून विरोधी गैर लोकतांत्रिक और असंवैधानिक आचरण का समर्थन करते दिखते हैं और बदले में सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी उनका खुलकर समर्थन करती दिखती है।
ज्ञापन में श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने,एसआईआर प्रक्रिया में मताधिकार से वंचित सभी मतदाताओं के मताधिकार बहाल करने, निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बहाल करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था को बदलकर ऐसी व्यवस्था लागू की जाए, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति पर आधारित हो। इस समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख न्यायाधीश शामिल हों। इसके साथ ही प्रमुख सचिव और मंडलायुक्त को संबोधित भी ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया जिसमें स्वर्ण जयंती चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और कचहरी स्थित चौराहा पर शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग वामदलों द्वारा की गई है ।
धरना को माकपा के जिला मंत्री कामरेड नन्द लाल आर्य, भाकपा के जिला सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, माले के राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव, खेत मजदूर यूनियन के कामरेड चन्दन प्रसाद पासवान, किसान सभा के कामरेड प्रेम नाथ आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड पकड़ूं सिंह कुशवाहा ने और संचालन कामरेड ईश्वर दयाल ने किया। जहां कामरेड श्याम नारायण सिंह , कामरेड बसावन गुप्ता, कामरेड अमरनाथ सूर्य, नागेन्द्र कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, पुरषोत्तम, दिनेश कोल व कमली देवी आदि भारी संख्या में कम्युनिस्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर थाने में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती, बापू के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प ।।

Next Post

TSCT की ऐतिहासिक पहल: सहयोग अलर्ट 79 के तहत स्व. शाहिद कमाल के परिवार को 50 लाख रुपये से अधिक की मदद।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
TSCT की ऐतिहासिक पहल: सहयोग अलर्ट 79 के तहत स्व. शाहिद कमाल के परिवार को 50 लाख रुपये से अधिक की मदद।

TSCT की ऐतिहासिक पहल: सहयोग अलर्ट 79 के तहत स्व. शाहिद कमाल के परिवार को 50 लाख रुपये से अधिक की मदद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio