- विकास खंड स्तरीय एफ एल एन/एन सी ई आर टी पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण के अंतिम बैच का आज समापन हुआ बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में विकास खंड चोपन के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए आयोजित एफ एल एन और एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण जो कि 6 अगस्त 2026 से ब्लॉक संसाधन ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन के सभागार में प्रारंभ किया गया था। प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी,चोपन लोकेश कुमार मिश्रा जी की मार्ग दर्शन संपन्न कराया गया ।प्रशिक्षण में विकासखंड चोपन के कुल 655 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक/ शिक्षामित्र का प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया था ।जिसमें से 652 शिक्षक /शिक्षामित्र को प्रशिक्षित किया गया ।जिसमें से मैटरनिटी लीव पर होने के कारण तीन शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण नहीं हो पाया है ।जिसको बाद में कराया जाएगा। विकासखंड चोपन में प्रशिक्षण कुल 7 बैच में चलाया गया । आज अंतिम बैच का समापन 23 सितंबर 2026 को हुआ ।प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा जी ने प्रशिक्षण के महत्व को बताया कि प्रशिक्षण लेना अपने आप में एक महत्वपूर्ण नहीं है अपितु प्रशिक्षण का असली सदुपयोग जब हम अपने कक्ष शिक्षण में बच्चों के साथ करेंगे तभी इसकी सार्थकता /उपयोगिता होगी ।यह प्रशिक्षण में बाल केंद्रित शिक्षण विधियां और रोचक गतिविधियों के साथ गया है, इन प्रशिक्षण का समावेश बच्चों के साथ शिक्षक के द्वारा किया जाए। शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा कक्षा चार के पुस्तकों में हुए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई ।नई शिक्षक संदर्शिका के बारे में बताया गया, हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के बारे में विस्तार से समझाया गया, जिस पर चर्चा-परिचर्चा हुई और शिक्षकों ने रोचक गतिविधि और रोल प्ले के माध्यम से इसको और बेहतर ढंग से समझा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि बच्चों को कक्षा शिक्षण में गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाए और कक्षाओं को आनंददाई कक्षा में बदलने का संकल्प लिया जाए। शिक्षकों को बताया गया कि एनसीईआरटी की पाठ पुस्तक और एफ एल एन टूल किट से बच्चों के सीखने की गति में तेजी आएगी। अंत में पुनः खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा जी द्वारा शिक्षक /शिक्षा मित्रों से यह भी आह्वान किया गया कि जो भी शिक्षक/शिक्षा मित्र प्रशिक्षित हुए हैं ,आप सबकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम इसको अपने कक्षा कक्ष में अपने बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षित करें ।हम और आप मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को उपलब्ध कराए। विकासखंड चोपन को निपुण विकासखंड के रूप में स्थापित करने में आप सब लोगों का एक महत्वपूर्ण योगदान है ।आगामी माह में बच्चों का निपुण असेसमेंट जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों का होना है इसके लिए आप सब बच्चों को मनोयोग से तैयार करे। विकासखंड चोपन का रिजल्ट निपुण असेसमेंट में बेहतर दीजिए। जिससे कि उत्तरोत्तर प्रगति दिखाई दे ।सभी प्रशिक्षुओं को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आज के प्रशिक्षण की समाप्ति की घोषणा की गई।प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में ए आर पी वंशदीप सिंह, प्रशांत कुमार अवस्थी, ज्ञान प्रकाश एवं के आर पी सीमा सिंह एवं अंजू जायसवाल ने शिक्षकों को बेहतर और प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित किया।











