-जनपद न्यायालय सोनभद्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन सम्पन्न

सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित निस्तारण पर रहा ज़ोर
कमाल अहमद
सोनभद्र । ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र प्रांगण में शनिवार 12 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे जनपद न्यायालय, सोनभद्र परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राम सुलीन सिंह ने दीप प्रज्वलन से किया।
उद्घाटनोंपरान्त त्वरित न्याय, सुलभ और सरल न्याय के सुलह समझौता के आधार पर संचालित विभिन्न बैंकों, गाड़ी मोटर चालानी एवं वाद, बिजली, पानी, राजस्व, श्रम वादों, मुआवजा, शमनीय, तुच्छ वादों के निपटारे के विभिन्न स्टालों का जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह, सचिव और नोडल अधिकारी आदि निरीक्षण आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
मुख्य अतिथि ज़िला जज राम सुलीन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्र व्यापी वह मंच है जो न सिर्फ सामाजिक समरसता, सामुदायिक प्रगाढ़ता को सिंचित कर रहा है अपितु न्याय सबके लिए, त्वरित न्याय का बहुउद्देशीय सेतु भी है जो आपसी दुश्मनी को पाटने तथा समय और धन की बरबादी भी रोकता है।
श्री सिंह ने सेल्फी प्वाइंट को याद गार बनाते हुए न्यायाधीशों/अधिकारियों की हौसला अफजाई भी की।
सुलह समझौता आधारित इस लोक अदालत में वादी, प्रतिवादी, अधिवक्ताओं की खासी हलचल रही।
जानकारी देते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राहुल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में यथा निर्देश यह आयोजन किया गया।










