
म्योरपुर/पंकज सिंह
थाना क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत खेल मैदान में शुक्रवार को मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार तथा ब्लॉक प्रमुख एव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर और फीता काटकर किया।
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि मेला और प्रदर्शनी के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के साथ खरीदारी का भी अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में आपसी मेल-जोल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेले के आयोजक देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मेले में चरखा झूला, ब्रेक डांस, नाव झूला और जलपरी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए भी विभिन्न प्रकार के झूले, खेल और आकर्षक सामान उपलब्ध कराए गए हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोग अपनी पसंद के सामान की खरीदारी कर सकेंगे।
आयोजक देवेंद्र शुक्ला ने मेले के शुभारंभ में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए मेले में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।










