
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गाँव के लोगो ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया
म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय क़स्बा मे शुक्रवार को धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कस्बा स्थित श्री कृष्ण कूप, हनुमान मन्दिर, स्थानीय थाना, बस स्टैंण्ड एव मून स्टार इंग्लिश स्कूल मोड़ पर ढोल रखा गया
रात 12 बजाते ही जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की नारों से पूरा कस्बा गूंजयमान हुआ इस दौरान भारी संख्या मे बरती महिलाओ ने पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना की कामना किया श्री कृष्ण कूप पर आये कलाकारों द्वारा भजन जेल के टूट गये ताले जन्मे ज़ब मुरली वाले भजन ने श्रद्धांलुओं को अपनी ओर आकर्षित किया
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ ने स्थापना दिवस के अवसर पर कहा की गाय की सेवा करना हमारा परम् धर्म है रोड़ पर अगर कोई गौ माता जख्मी हालत मे दिखती है तो उसका उपचार कराये विश्व हिंदू परिषद के जिला विभाग सह मंत्री वीरेंद्र सोनी ने कहा की जिस तरह हम गाय का दूध का सेवन करते है ठीक उसी प्रकार उनका देख रेख भी करने की जरूरत है कृष्ण जी को गायों से बहुत प्रेम था वे अपना ज्यादा समय गौ माता के बिच मे बिताते थे इस दौरान श्री कृष्ण कूप पर सैकड़ो की सख्या मे ग्रामीण मौजूद हो श्री कृष्ण रसपान का स्वाद चखा इस मौके पर बसंत लाल पासवान,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल,राम नरायण गोड़, रामाशंकर, अजय कुमार सिंह सयोजक, सुनील अग्रहरी (गोटिया जी) राम देव तिवारी, लालता प्रसाद जायसवाल,आशुतोष चतुर्वेदी, चंद्र भूषण सोनी, अंकित अग्रहरी आदि मौजूद रहे










