• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

नागपंचमी पर बीजपुर में गूंजा खेलों का रोमांच, रिहंद नगर बॉयज ने जीता कबड्डी का खिताब ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
August 17, 2026
in सोनभद्र
0
नागपंचमी पर बीजपुर में गूंजा खेलों का रोमांच, रिहंद नगर बॉयज ने जीता कबड्डी का खिताब ।।
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) नागपंचमी के पावन अवसर पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में बीजपुर ग्राम पंचायत के शांतिनगर में कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में क्षेत्र की विभिन्न टीमों एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देर तक चले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भी भीड़ जुटी रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने खेल को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम बताया।

कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमखम और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला रिहंद नगर बॉयज टीम और पुनर्वास-1 टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया, लेकिन रिहंद नगर बॉयज ने बेहतरीन तालमेल और शानदार प्रदर्शन के दम पर पुनर्वास-1 को पराजित कर कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता खिताब अपने नाम कर लिया।

वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में भी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में गांधी धाम के सोनू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शनि, ओमप्रकाश, सुमित एवं राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं रेफरी के रूप में रामदास ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और मुकाबलों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय एवं उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ गुप्ता, केपी सोनकर, रंजीत चौधरी, मनीष यादव, जय सिंह, अमित गुप्ता एवं वाजिद अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

नागपंचमी पर म्योरपुर खेल मैदान में जुटे क्षेत्रीय पहलवान,बारिश के बीच हुई जोरदार कुश्ती।

Next Post

एनटीपीसी टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात, सीआईएसएफ ने रेस्क्यू कर सात लोगों को निकाला ।।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
एनटीपीसी टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात, सीआईएसएफ ने रेस्क्यू कर सात लोगों को निकाला ।।

एनटीपीसी टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात, सीआईएसएफ ने रेस्क्यू कर सात लोगों को निकाला ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio