• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

मवेशी को बचाने के प्रयास में बोलेरो पलटी, चालक समेत दो की मौत, दो गंभीर घायल।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
July 30, 2026
in सोनभद्र
0
मवेशी को बचाने के प्रयास में बोलेरो पलटी, चालक समेत दो की मौत, दो गंभीर घायल।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जितेन्द्र कुमार मौर्य, मधुपुर सोनभद्र।

सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर अजय शुक्ला की बहन को छोड़कर रॉबर्ट्सगंज लौट रहे थे। देर रात लोहरा गांव के समीप पहुंचते ही सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे में निकेश (25) पुत्र बाबूलाल, निवासी जयमोहनी, थाना पत्रूगंज तथा मुराहू (72) पुत्र अलियार, निवासी अमिलिया, थाना पत्रूगंज की मौत हो गई। बताया गया कि निकेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घायलों में अजय शुक्ला (22) पुत्र संतोष शुक्ला, निवासी अमिलिया तथा अनिल देव पांडेय (28) पुत्र दयाशंकर पांडेय, निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नगंज शामिल हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Previous Post

सीएचसी म्योरपुर में शोपीस बने प्रकाश स्तंभ।

Next Post

ग्रापए की घोरावल तहसील इकाई का गठन, अध्यक्ष पद की कमान रोहित कुमार तिवारी को।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
ग्रापए की घोरावल तहसील इकाई का गठन, अध्यक्ष पद की कमान रोहित कुमार तिवारी को।

ग्रापए की घोरावल तहसील इकाई का गठन, अध्यक्ष पद की कमान रोहित कुमार तिवारी को।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio