• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

दुद्धी सीएचसी को मिली महिला चिकित्सक की सौगात, डॉ. ऐमन अंसारी की हुई तैनाती।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
July 18, 2026
in सोनभद्र
0
दुद्धी सीएचसी को मिली महिला चिकित्सक की सौगात, डॉ. ऐमन अंसारी की हुई तैनाती।
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उपेंद्र तिवारी

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में लंबे समय से रिक्त चल रहे महिला चिकित्सक के पद पर डॉ. ऐमन अंसारी की दो वर्ष के लिए संविदा पर नियुक्ति की गई है। महिला चिकित्सक की तैनाती की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। डॉ. स्मिता के पीजी की पढ़ाई के लिए जाने के बाद पिछले छह माह से यह पद रिक्त चल रहा था।
उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा 30 जून 2026 को लखनऊ में एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू( साक्षात्कार)आयोजित किया गया था। 7 जुलाई को घोषित परिणाम में डॉ. ऐमन अंसारी का चयन हुआ और उन्हें सोनभद्र जनपद आवंटित किया गया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चयनित चिकित्सकों से नियमित डॉक्टरों के समान ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी सहित सभी चिकित्सकीय कार्य लिए जाएंगे।
डॉ. ऐमन ने 8 जुलाई को मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र के समक्ष अपना योगदान प्रस्तुत किया था। शुक्रवार 17 जुलाई को सीएमओ द्वारा उनकी तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में करते हुए ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया गया। आदेश के अनुपालन में उन्होंने उसी दिन सीएचसी दुद्धी पहुंचकर केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी के समक्ष कार्यभार ग्रहण कर लिया।
गौरतलब है कि जुलाई माह के प्रथम शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील मुख्यालय पहुंचे जिलाधिकारी से भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक साह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएचसी दुद्धी में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की थी। शासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्र दुद्धी में महिला चिकित्सक की तैनाती किए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
डॉ. ऐमन अंसारी ने इससे पूर्व 11 जून 2026 को एनएचएम गाजीपुर द्वारा आयोजित चिकित्सक भर्ती प्रक्रिया में भी प्रतिभाग किया था। 21 जून को घोषित परिणाम में उनका चयन चिकित्साधिकारी पद के लिए हुआ था तथा 26 जून को उन्होंने सीएमओ कार्यालय गाजीपुर में दस्तावेज सत्यापन भी कराया था। इसी बीच उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की भर्ती प्रक्रिया में चयन होने पर उन्हें अपना गृह जनपद सोनभद्र आवंटित हो गया।

इनसेट : परिवार की दूसरी बेटी ने भी बढ़ाया क्षेत्र का मान
डॉ. ऐमन अंसारी की छोटी बहन डॉ. एरम अंसारी (एमबीबीएस) ने भी हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर दुद्धी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 8 जुलाई को घोषित परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की। कम सफलता प्रतिशत वाली इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण कर उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

Previous Post

बिना कोचिंग नीट में शानदार सफलता, अजय ने जिले का बढ़ाया मान।

Next Post

क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न,

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न,

क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio