• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

कोरोना काल से बंद चोपन–कटनी पैसेंजर ट्रेन शीघ्र चलाने की मांग, समाजवादी पार्टी ने डीटीएम को सौंपा ज्ञापन।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
July 10, 2026
in सोनभद्र
0
कोरोना काल से बंद चोपन–कटनी पैसेंजर ट्रेन शीघ्र चलाने की मांग, समाजवादी पार्टी ने डीटीएम को सौंपा ज्ञापन।
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन, सोनभद्र। कोरोना काल से बंद पड़ी चोपन–कटनी पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालन की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मध्य रेलवे, चोपन के मंडल यातायात प्रबंधक (डीटीएम) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई वर्षों से चोपन–कटनी पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब नागरिकों, रेलवे कर्मचारियों तथा आदिवासी एवं वनवासी बहुल क्षेत्रों के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के बंद रहने से क्षेत्र के लोगों के न्यायालय, व्यापार, अस्पताल, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के अनेक छोटे-छोटे स्टेशनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के लिए यह ट्रेन आवागमन का सबसे सुलभ और किफायती साधन थी। कई स्थानों पर बस सेवा उपलब्ध नहीं है और जहां बसें चलती भी हैं, वहां किराया अत्यधिक होने के कारण गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि सिंगरौली क्षेत्र के अनेक गरीब मरीज अपने परिवार के कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए वाराणसी जाने हेतु इसी ट्रेन का उपयोग करते थे। ट्रेन का समय अनुकूल होने के कारण मरीज एक ही दिन में वाराणसी पहुंचकर उपचार कर वापस अपने गंतव्य तक आसानी से लौट आते थे। ट्रेन बंद होने से उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि चोपन–कटनी पैसेंजर इस पूरे क्षेत्र की “लाइफ लाइन” रही है। इसके पुनः संचालन से हजारों गरीब, मजदूर, छात्र, कर्मचारी एवं व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन से जनहित को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडे, चोपन नगर व्यापार सभा के अध्यक्ष गोपाल मोदनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

राकेश शरण मिश्र ने मेरठ के एसएसपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

Next Post

मकान के विवाद ने पकड़ा तूल डोडहर-जरहां से दो पक्षों के पांच लोग शांति भंग की आशंका में चालान ।।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
मकान के विवाद ने पकड़ा तूल डोडहर-जरहां से दो पक्षों के पांच लोग शांति भंग की आशंका में चालान ।।

मकान के विवाद ने पकड़ा तूल डोडहर-जरहां से दो पक्षों के पांच लोग शांति भंग की आशंका में चालान ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio