• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

सदर तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
June 27, 2026
in सोनभद्र
0
सदर तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन।
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सदर तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं मनमानी के विरुद्ध शनिवार को तहसील के समक्ष अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अपने 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी, रॉबर्ट्सगंज को ज्ञापन सौंपकर तहसील रॉबर्ट्सगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
डीबीए के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि तहसील में अनेक वादों का निस्तारण बिना संबंधित पक्षों एवं अधिवक्ताओं को समुचित अवसर दिए किया जा रहा है, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार विजयगढ़ द्वारा वादों का त्वरित एवं मनमाने ढंग से निस्तारण किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। आगे कहा कि कुछ वादकारियों द्वारा अवैध धनराशि लेकर प्रकरणों के निस्तारण किए जाने संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता तथा वादकारियों के साथ असम्मानजनक व्यवहार एवं अनावश्यक विलंब की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, जिससे न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है । एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि तहसील रॉबर्ट्सगंज में न्यायिक एवं राजस्व कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, प्रत्येक पक्ष को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए तथा भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाया जाए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता समुदाय जनहित एवं न्यायहित में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा , जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता कामता प्रसाद यादव,राजेश यादव, पवन कुमार सिंह,सुरेश सिंह कुशवाहा, टीटू प्रसाद गुप्ता, आदर्श देव पांडेय,राजकुमार सिंह,संतोष कुमार यादव, शाहनवाज आलम खान, रविंद्र पटेल, राकेश सिंह पटेल, रोशन खान आदि लोग शामिल रहे।

Previous Post

​सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण बुजुर्ग की गिरकर मौत,

Next Post

चोपन में नशे के खिलाफ एकजुट हुए मेडिकल संचालक, जनजागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
चोपन में नशे के खिलाफ एकजुट हुए मेडिकल संचालक, जनजागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प।

चोपन में नशे के खिलाफ एकजुट हुए मेडिकल संचालक, जनजागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio