• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

एनटीपीसी द्वारा पर्यावरण का कत्लेआम, दांव पर हजारों जिंदगियां ।।विश्व पर्यावरण दिवस के बीच उठे गंभीर सवाल ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
June 5, 2026
in सोनभद्र
0
एनटीपीसी द्वारा पर्यावरण का कत्लेआम, दांव पर हजारों जिंदगियां ।।विश्व पर्यावरण दिवस के बीच उठे गंभीर सवाल ।।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर रामप्रवेश गुप्ता (सोनभद्र) एक ओर एनटीपीसी रिहंद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में राख निस्तारण के नाम पर पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह विरोधाभास समझ से परे है कि एक तरफ पर्यावरण संरक्षण का दिखावा किया जा रहा है और दूसरी तरफ आबादी से सटे क्षेत्रों में फ्लाई ऐश डालकर लोगों की जिंदगी में जहर घोला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की प्राकृतिक पहाड़ियों और हरित वनों को राख निस्तारण के लिए बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया गया है। आरोप है कि मुनाफे की होड़ में ठेकेदारों ने वर्षों पुराने पेड़ों को कटवा दिया तथा पहाड़ियों का स्वरूप ही बदल दिया। सिरसोती गांव के महुआबारी क्षेत्र में अवैध खनन कर गहरे गड्ढे बनाए गए और बाद में उन्हें फ्लाई ऐश से भरा जाने लगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि महुआबारी डंपिंग स्थल शांतिनगर जैसी घनी आबादी वाली बस्ती के समीप स्थित है। ऐसे में गर्मी और तेज हवाओं के दौरान राख के सूक्ष्म कण उड़कर घरों तक पहुंच सकते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में क्षेत्र में गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान चला रही है, तब क्षेत्र की प्राकृतिक पहाड़ियों और हरित संपदा को नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उनका आरोप है कि संबंधित विभागों और अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
उनका कहना है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना तभी सार्थक होगा, जब धरातल पर भी पर्यावरण संरक्षण के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। एक ओर पर्यावरण बचाने की बातें की जा रही हैं, जबकि दूसरी ओर बस्तियों के समीप फ्लाई ऐश डंप कर पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है और रहवासियों की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी सोनभद्र से तत्काल जांच कराकर अवैध कटान, खनन और राख डंपिंग की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।

Previous Post

बाल श्रम निषेध: हक़ीक़त और जागरूकता हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में उतरे तहसीलों से पीएलवी ।

Next Post

ट्रक मालिकों का धरना तीसरे दिन भी जारी राख ढुलाई पूरी तरह ठप।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
ट्रक मालिकों का धरना तीसरे दिन भी जारी राख ढुलाई पूरी तरह ठप।

ट्रक मालिकों का धरना तीसरे दिन भी जारी राख ढुलाई पूरी तरह ठप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio