• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

राख परिवहन ठप: ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, रेट बढ़ाने को लेकर ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
June 3, 2026
in सोनभद्र
0
राख परिवहन ठप: ट्रक मालिकों का अनिश्चितकालीन धरना, रेट बढ़ाने को लेकर ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा ।।
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद परियोजना के राख निस्तारण कार्य में लगे स्थानीय ट्रांसपोर्टरों एवं ट्रक मालिकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिरसोती स्थित कांटा मशीन के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने के चलते राख परिवहन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे परिवहन कार्य में लगी सैकड़ों गाड़ियां सड़क किनारे दोनों ओर खड़ी हो गईं और लंबा जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
धरनारत ट्रक मालिकों का आरोप है कि एनटीपीसी से ठेकेदारों द्वारा ऊंची दरों पर कार्य लिया गया है, लेकिन वास्तविक परिवहन करने वाले स्थानीय वाहन मालिकों को बेहद कम भुगतान किया जा रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा दरों में डीजल, मेंटेनेंस, बैंक किश्त, बीमा और ड्राइवरों के वेतन का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि 16 चक्का वाहनों की पासिंग क्षमता 31 टन है और निर्धारित वजन के अनुसार परिवहन करने पर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान दरों पर काम करना घाटे का सौदा बन गया है, जिसके चलते वे लंबे समय से किराया दरों में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
ट्रक यूनियन अध्यक्ष मनोज वैश्य ने कहा कि डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन ठेकेदारों द्वारा परिवहन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कई वाहन मालिकों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पिछले तीन महीनों से ड्राइवरों का वेतन तक नहीं दिया जा सका है। बैंक की किश्तें, वाहन रखरखाव और अन्य खर्चों का बोझ लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक राख परिवहन में लगी सभी गाड़ियां बंद रहेंगी और धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने ट्रक मालिकों की मांगों को जायज बताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और प्रबंधन को ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राख परिवहन के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण और अन्य समस्याएं बढ़ रही हैं, जिस पर भी एनटीपीसी प्रबंधन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
इस दौरान विजय यादव, प्रेमधारी, मोशिम खान, पुष्पराज यादव, राजेश यादव, कमलेश केशरी, बबलू, बृजेन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी और वाहन मालिक मौजूद रहे।

Previous Post

फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों के विरुद्ध सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का संयुक्त सघन जांच अभियान।

Next Post

शौच कर नदी में पानी छूने गए, युवक की डूबने से हुई मौत।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
शौच कर नदी में पानी छूने गए, युवक की डूबने से हुई मौत।

शौच कर नदी में पानी छूने गए, युवक की डूबने से हुई मौत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio