• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

डीएवी का संदेश— स्वच्छ सुंदर हो भारत देश”: स्वच्छता रैली से गूंजा क्षेत्र, छात्रों ने जगाई जनचेतना ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
May 18, 2026
in सोनभद्र
0
डीएवी का संदेश— स्वच्छ सुंदर हो भारत देश”: स्वच्छता रैली से गूंजा क्षेत्र, छात्रों ने जगाई जनचेतना ।।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के विचारों को साकार करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक अनंत मोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान आज एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप ले चुका है। “ना गंदगी करेंगे, ना गंदगी करने देंगे” का संदेश समाज में व्यवहार परिवर्तन और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
रैली में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता बैनर लेकर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”, “गंदगी हटाओ-देश बचाओ”, “डीएवी का है संदेश, स्वच्छ सुंदर हो भारत देश”, “भारत को विकसित करना है तो स्वच्छता को अपनाना होगा” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली आदत है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण और बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने इस अभियान के संचालन में सहयोग एवं प्रेरणा देने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
स्वच्छता जागरूकता रैली एनटीपीसी टाउनशिप क्षेत्र में निकाली गई, जिसका उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और छात्रों के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन डॉ. आर.के. झा, विजय कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, एसपी तिवारी, डीसी शुक्ला, सौरभ कुमार, रंजना सिंह, अरुण कुमार सिंह, शगुफ्ता शबनम, श्रद्धा ठाकरे एवं नम्रता चौधरी सहित अन्य शिक्षकों ने किया। विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से स्वच्छता को अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Previous Post

नमामि गंगे योजना’ से वंचित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; नेमना में लगे ‘नमामि गंगे मुर्दाबाद’ के नारे ।।

Next Post

जनहित: अब सुप्रीम कोर्ट भी करेगा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) आयोजित ।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
जनहित: अब सुप्रीम कोर्ट भी करेगा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) आयोजित ।

जनहित: अब सुप्रीम कोर्ट भी करेगा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) आयोजित ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio