• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

इलाज कराइए, मोबाइल बचाइए” — लाइफ केयर हॉस्पिटल की नई सुविधा!

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
May 15, 2026
in सोनभद्र
0
इलाज कराइए, मोबाइल बचाइए” — लाइफ केयर हॉस्पिटल की नई सुविधा!
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनपद सोनभद्र के जिला अस्पताल के सामने स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल एक बार फिर चर्चा में है। फर्क बस इतना है कि इस बार मामला इलाज या सुविधा का नहीं बल्कि मरीज के मोबाइल के “रहस्यमयी डिस्चार्ज” का है।

बताया जा रहा है कि चपईल रामगढ़ निवासी 24 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता अपने पैर के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल में इलाज चल रहा था, मरीज आराम कर रहा था और सुरक्षा व्यवस्था शायद आराम से भी ज्यादा आराम कर रही थी। इसी बीच 13 मई की सुबह 3 बजे जनरल वार्ड में एक शख्स बड़े इत्मीनान से दाखिल होता है, पहले रेकी करता है, फिर अपने साथी के साथ दोबारा आता है और सो रहे प्रियांशु गुप्ता के पास रखा मोबाइल ऐसे उठा ले जाता है जैसे अस्पताल की कोई अधिकृत “रात्रिकालीन मोबाइल जांच सेवा” चल रही हो।

कमाल की बात यह रही कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। चोर मोबाइल ऑन करके चेक भी करता है और फिर बड़े सुकून से निकल जाता है। यानी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत थी कि चोर को भी कोई जल्दी नहीं थी।

अब बात करते हैं अस्पताल की “संवेदनशीलता” की।
पीड़ित के पिता रामकिशुन जब शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर प्रमोद प्रजापति से मदद मांगी, तो आरोप है कि डॉक्टर साहब ने उन्हें ज्ञान देते हुए साफ कह दिया —
“हम यहां इलाज करने बैठे हैं या तुम्हारी देखभाल करने? तुम्हारा सामान चोरी हो जाए तो उससे हमें क्या मतलब!”

यानि मरीज अगर अस्पताल में भर्ती है तो वह केवल शरीर लेकर आए, बाकी सामान घर पर ही छोड़ दे। क्योंकि यहां इलाज की गारंटी हो न हो, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की व्यवस्था जरूर पक्की दिखाई देती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में गार्ड और बाउंसर शायद मरीजों की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि बिल समय पर जमा कराने के लिए रखे गए हैं। क्योंकि जब एक चोर आराम से वार्ड में घूमकर मोबाइल लेकर निकल जाए और किसी को भनक तक न लगे, तो सवाल उठना लाजिमी है।

ठीक है कि अस्पताल हो या कोई भी सार्वजनिक जगह, अपने सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी व्यक्ति की भी होती है। लेकिन सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में रात के समय आने-जाने वालों पर नजर रखने वाले सुरक्षा कर्मी आखिर कर क्या रहे थे? क्या वे ड्यूटी छोड़कर लग्न की पूड़ी खाने चले गए थे या फिर चोरों के साथ “सेटिंग” में व्यस्त थे?

सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे समय में अस्पताल प्रबंधन को पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति और जिम्मेदारी के साथ खड़ा होना चाहिए था। लेकिन यदि शिकायत करने पर परिजनों को ही डांट दिया जाए और अमानवीय व्यवहार किया जाए, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा कहलाएगी।

अब गांव में चर्चा यह है कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले मरीजों को कपड़े और दवाइयों के साथ एक तिजोरी भी लेकर जानी चाहिए। क्योंकि यहां इलाज के दौरान कब मोबाइल, पर्स या भरोसा गायब हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।

फिलहाल रामकिशुन ने ऑनलाइन FIR दर्ज करा दी है और CCTV फुटेज में आरोपी का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस चोर तक पहुंचती है या अस्पताल प्रबंधन अगली बार नया बोर्ड लगाता है —

“मरीज अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें, अस्पताल केवल बिल और इलाज के लिए जिम्मेदार है।”

Previous Post

न्याय के मंदिर में नई ऊर्जा का संचार : बार एसोसिएशन सोनभद्र की नई टीम ने ली शपथ।

Next Post

दुद्धी नगर में निकला भव्य हरिनाम संकीर्तन, भक्तिमय माहौल से गूंजा नगर।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
दुद्धी नगर में निकला भव्य हरिनाम संकीर्तन, भक्तिमय माहौल से गूंजा नगर।

दुद्धी नगर में निकला भव्य हरिनाम संकीर्तन, भक्तिमय माहौल से गूंजा नगर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio