• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

अटल जी के जन्मदिन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
December 25, 2025
in सोनभद्र
0
अटल जी के जन्मदिन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन, सोनभद्र/नगर के रामलीला मैदान परिसर में आज सुबह 10 बजे से जनपद एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के इंटर कॉलेजों की छात्राओं के लिए “विकसित भारत @2047” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चोपन, डाला, ओबरा, राबर्टगंज, पटवट, दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा एवं शक्तिनगर के इंटर कॉलेजों की छात्र व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत की परिकल्पना, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर उपस्थित आम जन का मन मोह लिया। छात्राओं के प्रभावशाली एवं आत्मविश्वास से भरे भाषणों पर दर्शकों ने तालियों के साथ भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओंकार नाथ केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं जे एन चौबे वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश का भविष्य आज की जागरूक, शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियों के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में रचना सूद, संजय सिंहा, अमरीश चंद्र पाण्डेय एवं कविता रॉय ने भाषण की विषयवस्तु, प्रस्तुति, आत्मविश्वास और विचारों की स्पष्टता जैसी बारीकियों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन करते हुए प्रथम, भव्या अग्रवाल सेक्ट्रेटहार्ट द्वितीय सुखलिन कौर एवं तृतीय अनन्या द्विवेदी के लिए प्रतिभागियों का चयन किया।
आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपये निर्धारित किया गया, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार गुप्ता, जे.एन. चौबे वरिष्ठ अधिवक्ता ,सतीनाथ दास उर्फ मोना सर, राजेश सिंह, सूरज चौबे, रामचंद्र, देवेन्द्र, जूल्लू दादा एवं सेत राम केशरी सहित जनपद के कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

जन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में बाजे बधैया।

Next Post

धूमधाम से मनाई गई महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती ।।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
धूमधाम से मनाई गई महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती ।।

धूमधाम से मनाई गई महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण,किया किया कुंभकरण का वध।

October 19, 2026
म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

म्योरपुर दुर्गा पांडाल मे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए लगा रहा ताँता।

October 19, 2026
चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

चोपन रेलवे रामलीला का 85 फीट ऊंचा रावण बन रहा आकर्षण का केंद्र, पूर्वांचल के सबसे बड़े रावण के निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर।

October 19, 2026
सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

सुग्रीव मिलन, बाली वध और लंका दहन की लीला ने मोहा दर्शकों का मन।

October 19, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio