• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की हो स्थापना ; भाकपा

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
August 12, 2025
in सोनभद्र
0
आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की हो स्थापना ; भाकपा
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर विभिन्न मुद्दों के सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग किया ।

आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की हो स्थापना ; भाकपा

सोनभद्र। मंगलवार को पूर्व निर्धारित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर अपनी मांगों के समर्थन में गगनभेदी नारों के दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक धरना देकर जिला प्रशासन को महामहिम राज्यपाल महोदया के नामित ज्ञापन सौपा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आवाहन पर जिला कमेटी सोनभद्र ने पेयरिंग/ मर्जर किए गए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से खोले जाने, नयी शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने, कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चो को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा एक्ट 2009 से छेड़छाड़ न करने, प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक मुफ्त शिक्षा की ब्यवस्था सुनिश्चित करने, सोनभद्र जिले में कैमूर विश्वविद्यालय की स्थापना करने, बंगला और उर्दू भाषा बोलने वालों को तमाम सबूतों और संविधान की अनुसूची 8 में दिये गये संवैधानिक अधिकारों के बावजूद सरकार द्वारा प्रताड़ित करने, अल्पसंख्यकों के मदर्सो और इबादत गाहों पर हमला करने, कोल, धरकार, मुसहर ( बनवासी) जाति के लोगों को संविधान की अनुसूची 5 में शामिल करने, धारा 132 की जमीनों पर सैकड़ों वर्षों से बसे लोगों को न उजाड़ने आदि 13 मागों को लेकर जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा व वरिष्ठ कामरेड बसावन गुप्ता के नेतृत्व में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर १२.०० बजे से शाम ४.०० बजे तक धरना दिया ।
जहां वक्ताओं द्वारा धरना को संबोधित करते हुए निम्न मांगों को रखा गया
01 — मासूम बच्चों के बचपन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक विद्यालयों के पेयरिंग / मर्जर के आदेश को तत्काल वापस लेने के साथ ही अबतक बन्द किये गए 26000 प्राथमिक विद्यालयों और मर्जर किये गए 5012 विद्यालयों को फिर से खोला जाये।
02— नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लिया जाये।
03— बच्चों के संवैधानिक अधिकार निशुल्क और आवश्यक शिक्षा एक्ट — 2009 से छेड़छाड़ न किया जाये।
04— प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं आवश्यक शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।
05— शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण पर अविलम्ब रोक लगाया जाये।
06— विंध्य – कैमूर पर्वत मालाओं के मध्य स्थित आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के तरक्की और विकास को ध्यान में रखते हुए सोनभद्र जिले में तत्काल एक अदद “कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय” की स्थापना किया जाये।
07— अल्पसंख्यकों के शिक्षण संस्थानों को जबरन बन्द कराने और उनके धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया पर अविलम्ब रोक लगाया जाये।
08— धारा 132 की जमीनों पर सैकड़ों वर्षों से बसे हुए लोगों को बेदखल करने और उनके बसे — बसाये घरों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया पर अविलम्ब रोक लगाने के साथ ही उजाड़े गये लोगों के पुनर्वास की ब्यवस्था तत्काल सुनिश्चित किया जाये।
09— संविधान की अनुसूची — 8 में शामिल ( बंगला व उर्दू भाषा) संवैधानिक अधिकारों के विपरीत जाकर सरकार प्रदेश के क ई जिलों में बंगला और उर्दू भाषियों को तमाम सबूतों के बावजूद बंगलादेशी और पाकिस्तानी बताकर प्रताड़ित कर रही है, इसपर अतिशीघ्र रोक लगाई जाये।
10— दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर की जा रही अत्याचार की घटनाओं पर अविलम्ब रोक लगाई जाये।
11— अन्तर्जातीय और अन्तर्धार्मिक विवाहों को मान्यता प्रदान की जाये और उनको प्रोत्साहन राशि भी दी जाए।
12— सदियों से जंगलों में निवास करने वाले कोल, धरकार, मुसहर ( बनवासी) आदि जातियों को संविधान की अनुसूची — 05 में शामिल किया जाये।
13— सदियों से जंगलों में निवास करने वाली जनजातियों को वन विभाग द्वारा प्रताड़ित करने, उनको अपने मूल निवास से बेदखल करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के साथ ही जिस जमीन पर बसे हैं और खेती किसानी करते हैं, उनको उन जमीनों का मालिकाना हक दिया जाये।
14__ किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए , सहकारी समितियों पर हो रहे लूट खसोट और भ्रष्टाचार पर रोक लगा कर किसानों को समुचित दाम पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया, खाद- बीज और बिजली उपलब्ध कराया जाए ।

15__ आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र के कल कारखानों में स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम चंद्र गुप्ता, अमर नाथ सूर्य, अमरनाथ बिंद, नागेन्द्र कुमार, हृदय नारायण गुप्ता, विरेन्द्र सिंह गोंड, धन्नू राम गोंड, बुद्धि राम खरवार, कतवारू कोल, मोहम्मद मुस्तफा, राम जनम कुशवाहा, नंदू यादव, हिरालाल यादव, राम राज अगरिया, महेंद्र अगरिया, मुन्ना धांगर, सूरज वंशल, कमलेश भारती, महेंद्र अगरिया, नौरंग अगरिया आदि दर्जनों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा व वरिष्ठ कामरेड बसावन गुप्ता जी ने किया और संचालन कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने किया।

Previous Post

नोडल अधिकारी ने समग्र परिषदीय स्कूलों का किया निरीक्षण।

Next Post

तिरंगा यात्रा: दुद्धी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर में किया मार्च।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
तिरंगा यात्रा: दुद्धी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर में किया मार्च।

तिरंगा यात्रा: दुद्धी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर में किया मार्च।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी को किया गया विभूषित।

सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी को किया गया विभूषित।

October 24, 2026
ट्रेलर ड्राइवर का अचानक ब्रेक लेने से बस कि हुई टक्कर पाँच यात्री घायल

ट्रेलर ड्राइवर का अचानक ब्रेक लेने से बस कि हुई टक्कर पाँच यात्री घायल

October 24, 2026
ओबरा शारदा मंदिर में चोरी,चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश।

ओबरा शारदा मंदिर में चोरी,चोरी से श्रद्धालुओं में आक्रोश।

October 24, 2026
दुद्धी में खंड शिक्षक निर्वाचन में 78.63 प्रतिशत, स्नातक में 56.52 फीसदी मतदान।

दुद्धी में खंड शिक्षक निर्वाचन में 78.63 प्रतिशत, स्नातक में 56.52 फीसदी मतदान।

October 23, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio