
सभी घायलों का उपचार सीएचसी चल रहा एक रेफर
म्योरपुर /पंकज सिंह
मुर्धवा-बिजपुर मार्ग पर शनिवार सुबह देवरी-बबनडीहा गांव के पास करीब आठ बजे के आस पास म्योरपुर कि ओर से बिजपुर कि ओर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही सवारियों से भरी बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। शुरुआती इलाज के बाद एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में छत्तीसगढ़ की मुसर्रत खातून (25), काचन की रुखसार (25), म्योरपुर की नेहा (19), रेणुकूट की तराना बानो (24) और काचन के अशोक (50) शामिल हैं। डॉक्टर संजीव बिंद ने उनका इलाज किया। मुसर्रत खातून की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। बस रेणुकूट से अंबिकापुर जा रही थी।वही मौके का फायदा उठा ट्रेलर चालक गाड़ी ले क़र फरार हो गया इस मामले मे थानाध्यक्ष म्योरपुर जितेन्द्र सरोज ने बताया कि बस ट्रेलर से पास लेने मे बस को खरोच आयी थी जिस कारण को साइड से नुकशान हुआ हैँ बस मालिक द्वारा थाने को सुचना दी गयी हैँ पुलिस द्वारा विधि संगत कार्यवाही क़र रही हैँ










