• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

सांप्रदायिक,जातिवादी हिंसा और समाज में बढ़ रहे नफ़रत को रोका जाए; भाकपा।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
July 3, 2025
in सोनभद्र
0
सांप्रदायिक,जातिवादी हिंसा और समाज में बढ़ रहे नफ़रत को रोका जाए; भाकपा।
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इटावा में कथावाचकों के साथ घटित घटना के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाईं मांग।

सोनभद्र। गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में हो रही जातिय हिंसा और बुलडोजर नीति के विरोध में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम पत्रक एडीएम ( न्यायीक) को सौंपा और कार्यवाही करने की मांग किया ।
धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जबसे देश व प्रदेश मे घोर साम्प्रदायिक डबल इंजन की सरकारें आईं है तबसे देश प्रदेश का पूरी तरह से समाजिक ताना बाना ध्वस्त किया जा रहा है ।
भारत के संविधान की धारा 15 का खुले आम उलंघन किया जा रहा है । राजनैतिक दबाव के चलते प्रशासन को कमजोर किया जा रहा है । संविधान की धारा 15 धर्म, मूल वंश, जाति,लिंग, जन्म स्थान के आधार पर विभेद का पूरी तरह से विरोध करती है । किसी भी नागरिक के विरूद्ध केवल धर्म, जाति,लिंग के आधार पर कोई विभेद नही किया जा सकता है ।
किन्तु समूचे देश व प्रदेश मे धर्म, जाति,लिंग के आधार पर खुलेआम विभेद किया जा रहा है। इटावा के थाना बकेवर के दादरपुर गांव मे कथा वाचकों के साथ घटी घटना इसका साबूत है । देश व प्रदेश मे जगह जगह पर ऐसी घटनाएं घट रही हैं । इन घटनाओं की पार्टी निन्दा करती है और इस राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मांग करती है कि देश प्रदेश मे बैठी सरकारों के मंत्रीयो द्वारा देश मे साम्प्रदायिकता और जातियता फैलाई जा रही है। जिसका असर गांव-गांव और शहर शहर मे फैल रहा है , जिसे तत्काल रोका जाए।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहना चाहती है कि देश व प्रदेश मे कानून का राज स्थापित किया जाय साम्प्रदायिकता जातियता के आधार पर दंगा फसाद करने वालो के खिलाफ कडी कानूनी कार्रवाई की जाय और उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिले के बकेवर थाने के दादरपुर गांव में दो कथावाचकों के साथ सवर्ण सामंतों द्वारा की गयी अशोभनीय घटना, गोण्डा, शाहजहांपुर और मेरठ में दलित बच्चों को पेशाब पिलाने की पैशाचिक घटना एवं पिछड़ो, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के साथ किये जा रहे अत्याचारों को रोका जाए।
धरना प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मांग है कि इटावा जिले के बकेवर थाने के दादर पुर गांव में दो कथावाचकों मुकुट मणि यादव व सन्त राम यादव के साथ सवर्ण सामंतों द्वारा जिस तरीके की अशोभनीय घटना को अंजाम दिया गया है, उसकी उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराकर सभी दोषियों और साजिश कर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। इटावा की घटना में लिप्त रहे दोषियों और साजिश कर्ताओं को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर तत्काल सजा सुनिश्चित किया जाये।
गोण्डा, शाहजहांपुर और मेरठ में दलित बच्चों को सवर्ण सामंतों द्वारा पेशाब पिलाये जाने की घटनाओं की भी उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों को सजा दिला कर भुक्तभोगियों को न्याय दिलाया जाये। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर किये जा रहे अत्याचारों पर अविलम्ब रोक लगाया जाये। प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था एवं बुलडोजर व्यवस्था पर अविलम्ब अंकुश लगाया जाये।
इस अवसर पर कामरेड जगरनाथ बैगा, कामरेड रामजीत, कामरेड विजेन्द्र, राजनारायण, महेंद्र, बबलू बैगा , अरविन्द कुमार, लीलाधर विश्वकर्मा, विरेन्द्र कुमार गोंड , बाबू लाल चेरो, कामरेड हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता , कामरेड अजय मौर्या व कामरेड नागेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Previous Post

महिला की बहादुरी: बाथरूम में छिपे चोर को पकड़ा, पुलिस के हवाले कर दिया, गिरोह का खुलासा।

Next Post

ट्रैक्टर से बैटरी हुई चोरी,पड़ोसी पर लगाया चोरी का आरोप।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
ट्रैक्टर से बैटरी हुई चोरी,पड़ोसी पर लगाया चोरी का आरोप।

ट्रैक्टर से बैटरी हुई चोरी,पड़ोसी पर लगाया चोरी का आरोप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत देश न छोड़ने की शर्त पर सशर्त स्वीकार।

धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत देश न छोड़ने की शर्त पर सशर्त स्वीकार।

October 22, 2026
कोर्ट के आदेश पर दम्पति समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर होगी दर्ज।

कोर्ट के आदेश पर दम्पति समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर होगी दर्ज।

October 21, 2026
नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।

October 21, 2026
विजयदशमी पर दुद्धी में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध और रावण के ‘नीति ज्ञान’ का प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र।

विजयदशमी पर दुद्धी में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध और रावण के ‘नीति ज्ञान’ का प्रसंग रहा आकर्षण का केंद्र।

October 21, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio