• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

एनटीपीसी के राख परिवहन में लगे हाइवा ने गाय को रौंदा,भड़के ग्रामीण ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
October 27, 2026
in सोनभद्र
0
एनटीपीसी के राख परिवहन में लगे हाइवा ने गाय को रौंदा,भड़के ग्रामीण ।।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद की राख ढुलाई में लगे हाइवा वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे शांतिनगर वैढ़न बाईपास पर तेज रफ्तार एक हाइवा ने सड़क किनारे बैठी शुभचंद पाल की गाय को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल गाय को तड़पता देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क पर जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पर ग्रामीण एनटीपीसी प्रबंधन व प्रशासन को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे । देर शाम तक दोनों ओर गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह शांतिनगर वैढ़न बाईपास पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान एनटीपीसी रिहंद राख बंधे पर राखड़ लेने जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे बैठी गाय को टक्कर मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रफ्तार बढ़ाकर मौके से भाग निकला। हादसे में गाय के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर राख परिवहन में लगे वाहनों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
गौरतलब है कि बीते आठ अक्टूबर को जरहां गांव के पौती पाथर में राख लदे एक हाइवा का टायर फटने से कई बच्चे और ग्रामीण घायल हो गए थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन किया था। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य की मौजूदगी में एनटीपीसी प्रबंधन ने राख परिवहन में लगे वाहनों की गति नियंत्रित करने तथा आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था। इसके तहत आबादी वाले क्षेत्रों में सुबह सात से नौ बजे तक राख परिवहन प्रतिबंधित रखने की बात भी कही गई थी।

विडंबना यह है कि मंगलवार को हादसा ठीक सुबह आठ बजे हुआ, जबकि इस समय राख परिवहन प्रतिबंधित रखने का आश्वासन दिया गया था। इससे ग्रामीणों में प्रबंधन के आश्वासनों के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि राख ढुलाई में लगे वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि राख परिवहन में लगी गाड़ियों की आवाजाही से रिहायशी क्षेत्रों में राहगीरों, स्कूली बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा खतरे में है। इसके बावजूद वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से राख परिवहन के निर्धारित समय का सख्ती से पालन कराने, वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो वे फिर से व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है।

Previous Post

आदर्श इंटर कॉलेज महुली में गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
एनटीपीसी के राख परिवहन में लगे हाइवा ने गाय को रौंदा,भड़के ग्रामीण ।।

एनटीपीसी के राख परिवहन में लगे हाइवा ने गाय को रौंदा,भड़के ग्रामीण ।।

October 27, 2026
आदर्श इंटर कॉलेज महुली में गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ।

आदर्श इंटर कॉलेज महुली में गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ।

October 27, 2026
गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जली, परिवार बाल-बाल बचा,आर्थिक सहायता की मांग।

गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जली, परिवार बाल-बाल बचा,आर्थिक सहायता की मांग।

October 26, 2026
आदिकवि बाल्मीकि की जयंती पर सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन संपन्न।

आदिकवि बाल्मीकि की जयंती पर सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन संपन्न।

October 26, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio