• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

दबंगई की पराकाष्ठा – दीवार तोड़कर घर में घुसे पड़ोसी, ताला बंद कर की चोरी, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
September 22, 2025
in सोनभद्र
0
दबंगई की पराकाष्ठा – दीवार तोड़कर घर में घुसे पड़ोसी, ताला बंद कर की चोरी, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार।
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उपेंद्र तिवारी

विंढमगंज, सोनभद्र।
थाना विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में घटित एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना दिया है। नेशनल हाईवे NH-39 के अंबेडकर चौराहा के पास रहने वाले राम आधार गुप्ता पुत्र स्व. गौरी गुप्ता ने अपने ही पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दीवार तोड़कर घर में जबरन घुसपैठ की, कीमती सामान चोरी किया और फिर अंदर से ताला बंद कर दिया।

पीड़ित राम आधार गुप्ता के अनुसार, उन्होंने लगभग चार वर्ष पूर्व विधिवत रजिस्ट्री और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पूर्व ग्राम प्रधान जदुनाथ प्रसाद यादव से जमीन खरीदी थी और मकान बनवाया था। दिनांक 19 सितंबर 2025 को शाम करीब 4 बजे वे अपना घर खोलकर सामान रखकर बाहर गए। अगले दिन सुबह लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला।

पास-पड़ोस की मदद से भीतर झांककर देखा गया तो यह साफ हो गया कि घर का ताला अंदर से बंद है और दीवार तोड़ी गई है। जब अंदर की स्थिति की पड़ताल हुई तो पाया गया कि पड़ोसी दशरथ गुप्ता पुत्र बच्चा साह और रविंद्र गुप्ता पुत्र दशरथ गुप्ता ने मिलकर घर में रखे लगभग 10 कुंतल सरिया, सीमेंट की 20 बोरियां, चौकी, बर्तन और कई अन्य सामान पार कर दिया है।

पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपियों को थाने लाया।

राम आधार गुप्ता का कहना है कि पिछले चार वर्षों से दशरथ गुप्ता लगातार उन्हें जमीन को लेकर परेशान कर रहे हैं। राजस्व विभाग की टीम कई बार मौके पर नापी कर जमीन को राम आधार गुप्ता के नाम पर सिद्ध कर चुकी है, बावजूद इसके दबंग पड़ोसी अपने पैसों और दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

राम अधार गुप्ता ने बताया कि “अब हालात इतने बिगड़ गए हैं कि घर की दीवार तोड़कर सामान चोरी करना और अंदर से ताला बंद कर देना, केवल चोरी ही नहीं बल्कि मुझे और मेरे परिवार को भयभीत करने की एक बड़ी साजिश है। हम हर पल डर और आतंक के साये में जी रहे हैं।”

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना से पूरा गांव दहशत में है और लोग प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में न्याय और कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रह सके

Previous Post

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।

Next Post

अलग अलग घटनाओं में तीन युवक गायब ,तलाश जारी।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

जिला अध्यक्ष – प्रेस क्लब ऑफ जर्नलिस्ट्स फोरम Journalist | Editor – G News 24 Live | Social Activist

Next Post
अलग अलग घटनाओं में तीन युवक गायब ,तलाश जारी।

अलग अलग घटनाओं में तीन युवक गायब ,तलाश जारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

एनटीपीसी शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, रेफर ।।

August 6, 2026
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
खड़िया कोयला परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न; ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

खड़िया कोयला परियोजना के विस्तारीकरण को लेकर पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न; ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

October 28, 2026
मतदाता सूची में गड़बड़ी और SIR के विरोध में भाकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन।

मतदाता सूची में गड़बड़ी और SIR के विरोध में भाकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन।

October 28, 2026
सीआईएसएफ फायर विंग ने बीजपुर आईटीआई में सिखाए आग से बचाव के तरीके।

सीआईएसएफ फायर विंग ने बीजपुर आईटीआई में सिखाए आग से बचाव के तरीके।

October 28, 2026
शांतिनगर में 28 घंटे बाद एनटीपीसी प्रबंधन से समझौते के बाद खुला जाम ।।

शांतिनगर में 28 घंटे बाद एनटीपीसी प्रबंधन से समझौते के बाद खुला जाम ।।

October 28, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio